16 जुलाई 2013 - 19:30
मिस्र में मुरसी के समर्थकों और विरोधियों में भिड़न्त

मिस्र में पद से हटा दिये जाने वाले राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी को वापस उनके पद पर बहाल किये जाने के लिये प्रदर्शनों को सिलसिला लगातार जारी है जबकि शहर काहिरा में मुरसी के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र में पद से हटा दिये जाने वाले राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी को वापस उनके पद पर बहाल किये जाने के लिये प्रदर्शनों को सिलसिला लगातार जारी है जबकि शहर काहिरा में मुरसी के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। मिस्र से मिली रिपोर्ट के अनुसार क़ाहेरा और इस्कंदरिया में होने वाले प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन कल रात में काहिरा शहर में प्रदर्शनकारियों नें एक अहम रोड बंद कर दी जिसके बाद पुलिस नें आँसू का का प्रयोग किया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुल को भी आग का निशाना बनाया गया। मोहम्मद मुरसी की सरकार के पतन के बाद से ही विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और होने वाले प्रदर्शनों और हिसां में अब तक कम से कम 92 लोगों की मौत हो चुकी है।